डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

आबादी भूमि में लगातार हो रहे अवैध कब्जे को हटवाने की मांग

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कूंड़ा गांव की शासकीय आबादी की भूमि पर बेतहाशा अतिक्रमण करने का सिलसिला जारी है। बताया गया कि गांव के पंचायत भवन, दुर्गा मंदिर सहित मुख्य मार्गों की शासकीय जमीनों में लोग कब्जा करने के लिए लकड़ी के खंभों का घेरा बनाते हुए प्रारंभिक तौर का कब्जा करने के फिराक में है,जिसे रोकने ग्राम पंचायत के पंचायत कर्मी सहित विभागीय अमला द्वारा कोई ठोस पहल नहीं कर रहा। मामले को लेकर ग्राम पंचायत के जिम्मेदार कर्मचारी भी अतिक्रमणकारियों को रोकने के लिए कोई ठोस पहल नहीं कर रहे हैं, जिससे अतिक्रमण करने का सिलसिला लगातार जारी है। गौरतलब है कि जिसे के अधिकांश शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने का सिलसिला लंबे समय से जारी है, जिससे गांवों की अधिकांश शासकीय भूमि में अतिक्रमणकारियों का कब्जा होता जा रहा है, जिससे हटाने शासन प्रशासन व जिम्मेदार पंचायत कर्मियों द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही। आरोप है कि अतिक्रमण करने की जानकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को दी जाती है, लेकिन शिकायत के बाद भी अतिक्रमण को हटाने जिम्मेदारों के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही। ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर लगातार हो रही अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88