जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कटंगी में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में अघोषित बिजली को लेकर विद्युत मंडल में सौंपा गया ज्ञापन

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू–कटंगी में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान 1 दिन में 15 से 20 बार बिजली बंद होती है जिसमें आम जनता अपना ऑनलाइन काम एवं अन्य काम नहीं कर पाती और कभी भी बिजली बंद हो जाती है जिसमें जनता में आक्रोश है आज ललित सोनी युवक कांग्रेस के नेतृत्व में कटंगी विद्युत मंडल में अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया और ज्ञापन में मांग की एक हफ्ते में सुधार कार्य नहीं होता तो कटंगी विद्युत मंडल का घेराव होगा जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा ज्ञापन देने पहुंचे ललित सोनी के साथ सत्यम नेमा नितिन राजपूत अंकित सोनी विनय नेमा शशांक सोनी उपस्थित रहे



