बिझौरी गांव में सड़क पार करते समय पिकअप वाहन ने युवक को मारी जोरदार टक्कर

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। कोतवाली थाना अंतर्गत बिझौरी गांव के पास मुख्य मार्ग में सड़क पार कर रहे एक युवक को पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था में युवक को गंभीर हालत में ट्रैफिक मित्रों के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां घायल युवक का प्राथमिक इलाज जारी है। जानकारी में बताया गया कि घटना मंगलवार शाम लगभग 6:00 बजे की है,जब पिकअप वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी के बाद कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचें और कार्यवाही करते देखे गए। घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे, पिकअप वाहन को घटनास्थल पर ही खड़ा करवा लिया गया, जहां बाद में वाहन को थाने पहुंचा दी गई। गौरतलब है कि सड़क पार करते समय कुछ लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते,जिस कारण दुर्घटनाएं होना सामने आती है,तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना भी दुर्घटना का कारण बनता है। बावजूद कुछ लोग सड़कों को पार करते समय सावधानी नहीं बरत रहे,जिससे जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं होने के मामले सामने आते ही रहते हैं।



