सांसद ने ग्राम बडगोनाजोशी में 19 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

छिन्दवाड़ा जबलपुर दर्पण । क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। समग्र विकास को लेकर सरकार द्वारा हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। शहरों के साथ-साथ गांव, टोले, मजरों को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। यह बात लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू ने कही है। वे मोहखेड़ के ग्राम बडगोनाजोशी में 19 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करने पहुंचे थे।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री साहू ने कहा कि विकास पुरूष यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकासशील देशों की सूची से ऊपर उठकर विकसित देशों की सूची में अपना स्थान बनाने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कुशल आर्थिक नीतियों का नतीजा है कि पिछली तीमाही में देश की आर्थिंक विकास की दर पूरे विश्व में सबसे ज्यादा है। कार्यक्रम को जनपद सदस्य विपिन कराड़े और वरिष्ठ भाजपा नेता विलास घोंघे ने भी संबोधित किया। संचालन युवा भाजपा नेता वेद सिसोदिया ने किया।
गांव में अवैध शराब बिक्री पर सांसद ने जताई नाराजगी
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सांसद बंटी विवेक साहू से गांव में अवैध शराब बिकने की शिकायत की। महिलाओं ने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अवैध शराब बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने मौके पर ही पुलिस अधिकारियों को तलब किया और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक और ज़िला आबकारी अधिकारी को भी तत्काल फोन कर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने कहा।
इस अवसर पर यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य ललिता विलास घोंघे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, मंडल अध्यक्ष धनश्याम कडवे, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, सरपंच सुखवती परतेती, राजु सरनकर, रूपेश कराडे, उपसरपंच पंकज वादे, पटवारी श्रीमति एकता शर्मा, शुमन सावले, मोनु मालवी, रमेश सोलंकी, विक्की लाडे, देवराव ठाकरे, शिवचरण यादव, मंगलु पटेल, सुन्दरलाल पटेल, कपूर साहू, आशाराम धुर्वे, पंकज घोरसे, श्रीमती सुखवती दीलिप परतेती, श्यामराव ठाकरे, फागूलाल चन्द्रवंशी, लेखराम मर्सकोले, किशनलाल चन्द्रवंशी, शान्ताराम मालवी, मोनू मालवी, केशवराव सिंगारे, योगेश कराडे, विकास कराडे, गज्जू सिंगारे, भीम चन्द्रवंशी, संतोष चन्द्रवंशी, रामकृष्ण चन्द्रवंशी, सहाबलाल चन्द्रवंशी, राकेश मालवी, श्रीकान्त परतेती, सतीश मालवी, राकेश मर्सकोले, दीलिप परतेती, कैलाश ठाकरे, प्रमोद ठाकरे, नीरज उईके सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



