जिला मुख्यालय के पुरानी डिंडोरी मैं नहीं है सार्वजनिक शुलभ शौंचालय

डिंडोरी जबलपुर दर्पण ब्यूरो।जिला मुख्यालय के डिंडोरी-अमरकंटक मार्ग पर पुरानी बस्ती में सार्वजनिक शुलभ शौचालय ना होने से लोगों की परेशानी लंबे समय से बनी हुई है, स्थानीय व्यापारियों द्वारा शासन प्रशासन से सुलभ शौंचालय बनवाने की मांग भी लम्बे समय से की जा रही है। बताया गया कि नगर परिषद द्वारा वर्षों पहले शौचालय का निर्माण कार्य करवाया गया था, लेकिन देखरेख, साफ-सफाई सहित अनुचित स्थान पर होने के कारण शौचालय को मांग के बाद हटवा दिया गया था, जिसके बाद से ही सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य नहीं कराया गया, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है, शौचालय न होने से व्यापारी भी खासा परेशान रहते हैं। आरोप है कि जिला मुख्यालय के मंडला बस स्टैंड व जबलपुर बस स्टैंड में तो सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य प्रशासन द्वारा करवाया है, लेकिन पुरानी बस्ती व जिला मुख्यालय के बीच बाजार में सुलभ शौचालय बनवाने की पहल नहीं कर रही है। स्थानीय व्यापारियों ने जल्द से जल्द चिन्हित स्थानों में सुलभ शौचालय बनवाए जाने की मांग की जा रही है,ताकि लोगों को हो रही परेशानियों से निजात मिल सके और स्वच्छता अभियान को अमल में लाया जा सके।



