उमरिया दर्पणमध्य प्रदेश

हो रही बिज़ली कटौती के विरोध में विधायक को सौपा ज्ञापन

नौरोजाबाद।  नगर परिषद् के अंतर्गत वार्ड नंबर 6 में करीब दो हफ्ते से 16 से 18 घंटे की विद्युत कटौती हो रही है बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है की वार्ड 06 को ग्रामीण फीडर से जोड़ दिया गया है इस वजह से यह कटौती हो रही है, अब प्रश्न यह उठता है की किसके आदेश से नगरीय क्षेत्र को ग्रामीण फीडर से कैसे जोड़ा गया जबकि शासन का अरबो रूपये ग्रामीण फीडर बनाने के नाम पर खर्च हुआ पर जमीनी स्तर का यदि काम हुआ होता तो यह हाल नहीं होता

ठेकेदार और अधिकारी के सांठगांठ से हो रहा खेल:-ठेकेदार ने अपनी बचत को देखते हुए सारा काम किया और जो चंगेरा लाईन छादा ग्रामीण फीडर से जाना था जिसके खम्बे छादाकला गांव से छादाकला गेस्ट हाउस के पास तक खड़े है उसका उपयोग ना कर ठेकेदार के द्वारा पुरानी लाइन को उपयोग में लिया, आखिर किसकी सहमति से ठेकेदार ने यह काम किया जिसकी वजह से नगर के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसकी भी जाचं होनी चाहिए बिजली विभाग के द्वारा लोगो को जानबूझ कर तीन फेश में से एक फेश में बिजली सप्लाई की जा रही है जिसकी वजह से दो फेश में लो वोल्टेज रहता है जिसकी वजह से लोगो का घरेलु बिजली के उपकरण लगातार ख़राब हो रहे है इसका जिम्मेदार कौन, इन उपकरणों के ख़राब होने पर इसकी भरपाई कौन करेगा आज इन्ही बातो को लेकर वार्ड नंबर 6 के लोग बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह को एक ज्ञापन सौपा और लोगो का कहना हैं कि कार्यवाही नहीं होती तो हम लोग आगे बड़ी कार्यवाही को बाध्य हो जायेगे, वार्डवासियों के आवेदन पर विधायक शिव नारायण सिंह ने तत्काल उचित कदम उठाये जायेंगे

उग्र आंदोलन का दी गई चेतावनी:-बिजली विभाग के अधिकारी को ज्ञापन देते हुए जिसकी प्रतिलिपि आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह और मुख्य अभियंता उमरिया, कनिष्ठ अभियंता पाली, जिला कलेक्टर उमरिया,ऊर्जा मंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल, को प्रतिलिपि भेजकर 7 दिन के अंदर समस्या का निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है जिस पर वार्ड वासियों के द्वारा के बताया गया कि अगर हमारी मांग 7 दिन के अंदर नहीं पूरी होती है तो हम उग्र आंदोलन जैसे धरना-प्रदर्शन चक्का जाम आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उपस्थित रहे रमेश यादव, धनशाह यादव, विलोक नाथ दहिया, राहुल यादव, राकेश दहिया, राजकुमार, महेंद्र साहू, राजेंद्र साहू, संतोष कुमार वर्मा, रमेश केवट, गोकुल बर्मन, अनिल कुमार साहू, अशोक कुमार साहू, सुरेन्द्र साहू, अर्जुन साहू, रवि कुमार दहिया, पूरन लाल रजक, राजकुमार रजक, उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88