वैक्सीनेशन कार्य के दौरान उत्पात मचा रहे वृद्ध के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया खुर्द गांव में पिछले दिनों गुरुवार को वैक्सीनेशन अभियान के दौरान उत्पात मचा रहे एक वृद्ध के खिलाफ शहपुरा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गांव में टीकाकरण कार्य के दौरान वृद्ध सुग्रीव यादव वैक्सीनेशन अभियान के दौरान ग्रामीणों को वैक्सीनेशन को लेकर भड़काने और अफवाह फैलाने का काम कर रहा था मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और वैक्सीनेशन टीम के साथ अभद्र व्यवहार भाषा में बात कर रहा था मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन वृद्ध को शहपुरा पुलिस थाना लाया गया और वृद्ध के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया ।



