आदिवासी विकास विभाग के 251 शिक्षकों को उच्चतर क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत
आदिवासी विकास विभाग के
251 शिक्षकों को उच्चतर क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत
आदिवासी विकास विभाग बालाघाट के अतर्गत जिले में पदस्थ शिक्षकों को सेवा प्रारंभ तिथि से 12 वर्ष, 24 वर्ष एवं 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के पश्चात क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत किये जाने हेतु गठित जिला स्तरीय विभागीय क्रमोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर कुल 251 शिक्षकों को उच्चतर क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत किया गया है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री सुधांशु वर्मा ने बताया कि विभाग के अंतर्गत जिले की शालाओं में पदस्थ कुल 80 सहायक शिक्षकों और 07 उच्च श्रेणी शिक्षकों को 30 वर्ष की सेवा उपरात तृतीय क्रमोन्नत वेतनमान प्रदाय किया गया है। इसी प्रकार 24 वर्ष की सेवा उपरात कुल 01 उच्च श्रेणी शिक्षक एवं 10 सहायक शिक्षकों को द्वितीय क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ प्रदाय किया गया है। 12 वर्ष की सेवा उपरात कुल 01 सहायक शिक्षक एवं 152 प्राथमिक शिक्षको को प्रथम क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ प्रदाय किया गया है। इस प्रकार कुल 251 शिक्षकों को उच्चत्तर क्रमोन्नत स्वीकृति के आदेश जारी किये गये हैं।
इन शिक्षकों के स्वीकृति आदेश जारी कर संकुल प्राचार्य संबंधित विकासखण्ड अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराये जा रहे हैं। साथ ही विभागीय संकुल प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि यदि उनके अधीनस्थ कार्यरत किसी पात्र शिक्षक का नाम इस आदेश में छूट गया हो तो, उसकी जानकारी सह प्रस्ताव एवं गोपनीय प्रतिवेदन अविलंब कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बालाघाट को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। ताकि उनमें अग्रिम कार्यवाही की जा सके। क्रमोन्नति आदेश की सूची बालाघाट जिले की वेबसाईट www.balaghat.nic.in पर भी अपलोड की जा रही है, जिसका अवलोकन शिक्षकों द्वारा किया जा सकेगा।



