पैरामाउंट विद्यालय जैतहरी के कक्षा 10वीं के सौरभ पटेल ने रचा इतिहास

अनूपपुर। जैतहरी पैरामाउंट एकेडेमी हायर सेकेंडरी स्कूल जैतहरी के क्षात्र सौरभ पटेल ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रीय प्रतिभा खोज के प्रथम चयन परीक्षा पास कर लिया है, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज में चयनित होकर न केवल अपने पैरामाउंट विद्यालय व समाज का बल्कि अनुपपुर जिले का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखकर रोशन किया है, वहीं एक बार विद्यालय ने फिर साबित किया कि जिले एवं क्षेत्र में भले ही कई कॉवेन्ट स्कूले खुल गई हों पर बेहतर परिणाम सिर्फ पैरामाउंट एकेडमी के क्षात्र ही दे सकते हैं।
इस अवसर पर पैरामाउंट एकेडेमी के प्रिंसिपल राकेश सिंह चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अपने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचा कर उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने एवं जिले के क्षात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए हमारी संस्था हमेशा प्रतिबद्ध है। सौरभ के पिता मनोज कुमार पटेल जो स्वयं एक शिक्षक हैं उन्होंने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा बेटे के मेहनत एवं विद्यालय के मार्गदर्शन से ये हो पाया।



