आचार्य 108 विद्यासागर महाराज जी के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

जिले की पावन धरा प्रवेश के बाद परम पूज्य आचार्य गुरुदेव 108 विद्यासागर जी महामुनि राज ग्राम पंचायत भवन पनागर पहुंचे जहां उनकी आहार चर्या हुई साथ ही उन्होंने अमृतमयी वाणी से कहा कि हिम्मत तो नहीं है लेकिन जब आप लोग कितनी दूर से आए हैं जहां तक चलना है हम चलते जाएंगे । उन्होंने नरसिंहपुर गोटेगांव करेली गाडरवारा जैन समाज के नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि जबलपुर तिलवारा घाट में पूर्णायु हास्पीटल सर्व सुविधायुक्त बन रहा है। पनागर एवं पोडार तिराहे पर उपस्थित जनों ने महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज जी का सिद्ध क्षेत्र नेमावर हरदा से जबलपुर की ओर बिहार चल रहा है सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा गुरु जी की जिले की सीमा पर अगवानी की गई एवं गाडरवारा बालिका मंडल द्वारा आचार्य श्री का पूजन किया गया गुरुजी के विहार में भारत के कोने कोने से उनके अनुयायी साथ चल रहे हैं बताया गया है की संभावित विहार जबलपुर में संपन्न होगा नरसिंहपुर जिला में प्रवेश करने पर ग्राम पनागर के पंचायत भवन में विराजे गुरुवर विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद लेने नरसिंहपुर विधानसभा के विधायक व पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटैल पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक ने गुरुदेव श्रीफल भेंट करके आशीर्वाद प्राप्त किया आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज शाम के वक्त विहार करना प्रारंभ करते हैं पूरे रास्ते भर जगह जगह श्रद्धालुजन हाथ जोड़कर नतमस्तक होकर गुरु जी के दर्शन लाभ लेकर आशीर्वाद ले रहे हैं आचार्य श्री के विहार का अगला पड़ाव ग्राम नादनेर होने के बाद ग्राम कामती और उसके बाद गाडरवारा हो सकता है जहाँ से आचार्य श्री करेली की ओर विहार करेंगे।



