कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कटनी अस्पताल को दी एम्बुलेंस की सौगात

कटनी दर्पण। करोना संकटकाल में जनसेवा के क्षेत्र में अनेकों जनहितैषि कार्यों के साथ अब राज्यसभा सांसद विवेक तन्‍खा ने जिला अस्पताल कटनी को एंबुलेंस की सौग़ात अपनी सांसद निधि से दी है।स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सतत संघर्ष और प्रयास का पर्याय बन चुके एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अंशु के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए श्री तन्‍खा ने कटनी ज़िला अस्पताल हेतु एंबुलेंस स्वीकृत की है। जिससे अब मरीजो को शीघ्र बेहतर इलाज में सुविधा होगी।जानकारी देते हुए दिव्यांशू मिश्रा अंशू ने बताया की अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को देखते हुए एक माह पहले सांसद विवेक तन्खा को अनुरोध पत्र सौंपकर जिला अस्पताल कटनी को एम्बुलेंस दिए जाने का आग्रह किया था। जिस पर उन्होंने तत्काल स्वीकृति देकर राशि जारी कर दी थी।श्री तन्‍खा द्वारा पूरे कारोंना संकटकाल में जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए है। करीब एक माह में सभी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद शनिवार को वाहन विधिवत हनुमान मंदिर पीरबाबा में पूजन के पश्चात ज़िला अस्पताल को संचालन हेतु सौंपा गया। वाहन के कटनी पँहुचने पर जिला अस्पताल में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष व कोंग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एड.राजेश दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर अस्पताल प्रबंधन को सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस सौंपी। सभी काग्रेस जनो ने कटनी जिलेवासियो की ओर से विवेक तन्‍खा का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88