बजाग वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 507A में कूप विदोहन की बड़ी तैयारी

जिले के बजाग वन परीक्षेत्र अंतर्गत कक्ष क्रमांक 507ए में दर्जनों हरे भरे पेड़ों को काटने की बड़ी तैयारी वन विभाग द्वारा की जा रही है, जिसके लिए बकायदा वन विभाग की टीम ने चिन्हित पेड़ों पर मार्किंग भी कर दी गई है, जिसे आगामी दिनों में पेड़ों को काटने का काम शुरू हो जाएगा।गौरतलब है कि एक तरफ जहां शासन प्रशासन वृक्षारोपण कर बंजर भूमि को हरा-भरा करने के सभी सार्थक प्रयास कर रही है,तो वहीं दूसरी वन विभाग द्वारा ही कम उम्र के पौधों को मार्किंग कर काटने की बड़ी तैयारी वन विभाग द्वारा कर ली गई है, जो कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। आरोप है कि वन विभाग द्वारा अर्ध आयु के स्वस्थ पेड़ों को बारहमासी नाला किनारे के लगभग 16 मीटर की दूरी तक के सैकड़ों पेड़ों को काटने की वन विभाग द्वारा बड़ी तैयारी कर ली गई है, जिसके लिए वन विभाग की टीम ने बाकायदा मार्किंग भी पेड़ों में कर रखी है। अब आगामी दिनों में अल्प आयु के सैकड़ों पेड़ों को नियम कानून के दिशा निर्देशों के विपरीत पेड़ों की कटाई की जानी है, जिससे पर्यावरण पर विपरीत असर पड़ने के आसार दिख रहे हैं।



