डिंडोरी तहसीलदार का बदसलूकी करते वीडियो हुआ वायरल

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। कूंड़ा गांव में अतिक्रमण हटवाने पहुंचे डिंडोरी तहसीलदार पर अतिक्रमणकारियों से बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वायरल वीडियो में तहसीलदार साहब एक अतिक्रमणकारियों के हाथ पकड़ कर जेल भेजने की धमकी देते हुए, ट्रैक्टर चलाने की बात कहते हुए साफ-साफ सुनाई दे रहे हैं,लेकिन वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार नहीं करता। गौरतलब है कि डिंडोरी अमरकंटक मुख्य मार्ग पर बेतहाशा अतिक्रमण करने से यातायात प्रभावित हो रहा था, साथ ही पंचायत स्तर के कई तरह के कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों की मांग के बाद अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुंचे डिंडोरी तहसीलदार द्वारा कथित अतिक्रमणकारियों से बदसलूकी करने का आरोप लग रहा है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल है,वायरल वीडियो में तहसीलदार को इस तरह से अतिक्रमणकारियों पर गुस्सा आया कि एक अतिक्रमणकारी के हाथ पकड़कर उसे जेल भेजने की धमकी देते हुए साथ में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बल को पकड़ कर ले जाने की बात कह रहे हैं।दर्जनों लोगों के बीच में तहसीलदार द्वारा की गई इस तरह की अभद्रता को किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता,घटना के बाद पीड़ित के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर डिंडोरी तहसीलदार साहब का कोई सार्वजनिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है, बल्कि अब सवाल यह उठ रहे हैं कि एक शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी को इस तरह का बर्ताव गांव के अतिक्रमणकारियों से नहीं करना चाहिए था, बल्कि संयम और धैर्यता का परिचय देते हुए मामले को निपटाने की कोशिश की जानी थी। लेकिन यहां तहसीलदार साहब आवेश में आकर सारे नियमों को नजर अंदाज करते हुए गांव के अतिक्रमणकारियों को जमकर फटकार लगाई गई। स्थानीय सूत्रों की माने तो गांव के बहू उपयोगी स्थानों में अतिक्रमण कर गांव में विद्रोह पैदा करने के साथ साथ कुछ लोगों के द्वारा रोजी रोटी कर जीवन यापन करने वाले परिवारों को परेशान करने की साज़िश बताई जा रही है।



