प्रदेश संगठन के आह्वान पर तहसीलदार को सौपा गया ज्ञापन

मण्डला/नारायणगंज. प्रदेश संगठन के आह्वान पर ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा जनपद पंचायत नारायणगंज की सभी अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन तहसीलदार नारायणगंज को सौंपा गया जिसके चलते समस्त अधिकारी कर्मचारी दिनांक 12 जुलाई 2021 को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे एवं एवं समस्त कार्यालय ग्राम पंचायत जनपद पंचायत के बंद रहेंगे ज्ञापन सौंपते समय तेज बहादुर सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणगंज, रम्मू सिंह मरावी अध्यक्ष पीसीओ संघ जनपद पंचायत नारायणगंज, विनोद प्रधान जिला उपाध्यक्ष सचिव संगठन जिला मंडला, अभिषेक शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष पंचायत सचिव संगठन ब्लॉक शाखा नारायणगंज, सुरेंद्र कुमार परस्ते अध्यक्ष ग्राम रोजगार सहायक संघ एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी सचिव, रोजगार सहायक, मनरेगा कर्मचारी, डिप्लोमा इंजीनियर सभी उपस्थिति रहे।



