नई दिल्ली

श्री राम मंदिर से देश भर में हुआ सवा लाख करोड़ रुपये का व्यापार

नई दिल्ली। श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से देश की अर्थव्यवस्था में सनातन इकॉनमी का एक नया अध्याय बहुत मज़बूती से जुड़ा है और जिसके तेज़ी से देश भर में विस्तार होने की बड़ी संभावनायें दिखाई दे रही है। कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ) कैट) ने आज यहाँ कहा कि एक मोटे अनुमान के अनुसार श्री राम मंदिर के कारण से देश में लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये का बड़ा कारोबार हुआ जिसमें अकेले दिल्ली में लगभग 25 हज़ार करोड़ तथा उत्तर प्रदेश में लगभग 40 हज़ार करोड़ रुपये का सामान एवं सेवाओं के ज़रिये व्यापार हुआ।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी सी भरतिया एवं श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि देश में यह पहली बार हुआ जब आस्था एवं भक्ति के कारण इतने बड़ा पैसा व्यापार के ज़रिए देश के बाज़ारों में आया और विशेष बात यह है कि यह सारा व्यापार छोटे व्यापारियों एवं लघु उद्यमियों द्वारा किया गया जिसके कारण यह पैसा व्यापार में आर्थिक तरलता को बढ़ाएगा।

श्री भरतिया एवं श्री खंडेलवाल ने कहा कि श्री राम मंदिर की वजह से देश में नये व्यापार के अनेक अवसर मिले हैं वहीं बड़े पैमाने पर लोगों को रोज़गार भी मिलेगा। अब समय आ गया है जब एंट्रेप्रेन्यूर्स एवं स्टार्ट ऐप्स को व्यापार में नये आयाम जोड़ने की क़वायद करनी चाहिए। कैट इस विषय पर जल्द ही एक सेमिनार नई दिल्ली में करने जा रहा है।

श्री भरतिया एवं श्री खंडेलवाल ने बताया की कैट के हर शहर अयोध्या-हर घर अयोध्या राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत 1 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक देश के 30 हज़ार से ज़्यादा छोटे बड़े व्यापारिक संगठनों ने देश भर में डेढ़ लाख से ज़्यादा कार्यक्रम आयोजित जिसमें अकेले 22 जनवरी को हर एक लाख से ज़्यादा आयोजन हुए। इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से लगभग 2 हज़ार शोभायात्रा, 5 हज़ार से अधिक बाज़ारों में श्री राम फेरी, 1000 से अधिक श्री राम संवाद कार्यक्रम, 2500 से ज़्यादा संगीतमय श्री राम भजन एवं श्री राम गीत कार्यक्रम आयोजित किए गए वहीं 22 जनवरी को देश भर में व्यापारी संगठनों द्वारा बाज़ारों में 15 हज़ार से अधिक एलईडी स्क्रीन लगाई गई तथा 50 हजार से अधिक स्थानों पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा,अखंड रामायण एवं अखंड दीपक के कार्यक्रम किए गए वहीं देश भर में 40 हज़ार से अधिक भंडारे व्यापारियों ने आयोजित किए ।

कैट प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन बताया कि देश भर में करोड़ों की संख्या में श्री राम मंदिर के मॉडल, माला, लटकन, चूड़ी, बिंदी, कड़े, राम ध्वज, राम पटके, राम टोपी, राम पेंटिंग, राम दरबार के चित्र, श्री राम मंदिर के चित्र आदि की भी ज़बरदस्त बिक्री हुई। देश भर में पंडितों एवं ब्राह्मणों को भी बड़े पैमाने पर आय हुई। करोड़ों किलों मिठाई एवं ड्राई फ्रूट की प्रसाद के रूप में बिक्री की गई । यह सब आस्था और भक्ति के सागर में डूबे लोगों द्वारा किया गया और देश भर में ऐसा मंजर पहले कभी देखने को नहीं मिला। देश भर में करोड़ों रुपये के पटाखे, मिट्टी के दीपक, पीतल एवं अन्य वस्तुओं से बने दीपक की भी खूब बिक्री हुई ।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोग उपहार के रूप में श्री राम मंदिर देंगे ऐसी बड़ी संभावना दिखाई देती है।
शादियों में मेहमानों को श्री राम मंदिर उपहार के रूप में देने की शुरुआत हो ही चुकी है।

श्री राम के प्रति देश के 9 करोड़ से अधिक व्यापारियों की आस्था और विश्वास को अभिव्यक्त करने के लिए कैट ने सनशाइन फाउंडेशन के साथ मिलकर एक बेहद मधुर गीत हर साज में राम बजे-हर घर में अयोध्या सजे, यह संकल्प उठाना है-श्री राम को घर घर लाना है को भी रिलीज़ किया।

कैट प्रदेश उपाध्यक्ष संदेश जैन ने बताया कि लोगों में बड़ा उत्साह के साथ पूरे बाज़ार में अपने घरों रामध्वज से सजाया गया।
कैट प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी ने बताया कि इस सुनहरे अवसर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया।
महा उत्सव पर सम्पूर्ण शहर राममय में डुबा (सेठी)
कैट प्रदेश सचिव दीपक सेठी ने बताया कि जबलपुर के समस्त बाजार व्यापारिक संगठनों ने इस महोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया जिधर देखो उधर उत्साह का माहौल देखा गया।

कैट प्रदेश कार्यकारिणी कोऑर्डिनेटर (महिला विंग) सीमा सिंग चौहान ने बताया कि कहा की पूरा शहर रामधव्ज में डूबा हुआ है वह स्वयं ग्वारीघाट में दीप प्रचलन एवं नर्मदा महा आरती में हिस्सा लिया एवं राम भजन गाए गए।

कैट प्रदेश कैट जबलपुर जिला अध्यक्ष रोहित खटवानी ने बताया कि समस्त ऑटोमोबाइल्स के शोरूम दीपावली किधर है सजाए गए एवं उन्होंने अपने कई प्रतिष्ठानों में भंडारे का आयोजन किया गया।

कैट जबलपुर सचिव मनु शरत तिवारी ने बताया कि उन्होंने जबलपुर के ग्वारीघाट में आयोजित नर्मदा आरती में उपस्थित होकर राम में भजन गाए गए एवं अन्य कई व्यापारिक सदस्यों के साथ भेंट की गई मिठाई खिलाई गई।
श्री राम मंदिर प्राप्त प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर जबलपुर के महापौर श्री जगत बहादुर सिंग (अनु भैया) ने समस्त व्यापारियों के साथ मिलकर सराफा के समस्त मंदिरों में पूजा अर्चना की गई एवं पूरे चौराहों पर पटाखे एवम दीप जलाए गए।

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सराफा बाज़ार में सर्राफा एसोसिएशन के समस्त पधाधिकारी एव कैट मध्य प्रदेश एवं जबलपुर, उत्तर मध्य की 16 व्यापारिक संघ के पदाधिकारी द्वारा एक भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें सराफा संगठन के अध्यक्ष राजा सराफ ने बताया कि जबलपुर को दिवाली की तरह पूरे सराफा में रंगोली से सजाया गया है।21000 राम दीपक से पूरा बाज़ार सजाया गया, 551 किलो पैठे एवम बूंदी की मिठाई का प्रसाद वितरण किया जाएगा भगवा झंडों से सराफा बाजार को सजाया जाएगा सराफा चौक पर केले के पत्ते एवम तोरण लगाए जाएंगे विशेष रूप से उत्तरकाशी की पटाको से आतिशबाजी 3 घंटे तक चली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88