मध्य प्रदेशशहडोल दर्पण

ईदुज्जुहा त्यौहार के चलते दुरुस्त व्यवस्था को बनाएं रखने अधिकारी नियुक्त

शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने ईदुज्जुहा त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी, उपखंड मजिस्ट्रेट एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की डियूटी उनके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत लगाई है। जिसमें  दिलीप पांडे अनुविभागीय अधिकारी जयसिंहनगर एवं प्रभारी सोहागपुर, जैतपुर की डियूटी उनके अनुविभाग क्षेत्रांतर्गत,  प्रियांशी भंवर अनुविभागीय अधिकारी ब्यौहारी को उनके अनुविभाग क्षेत्रातंर्गत,  लवकुश प्रसाद शुक्ला तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सोहागपुर को उनके तहसील क्षेत्रातंर्गत,  मीनाक्षी बंजारे तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्टेट गोहपारू को उनके तहसील क्षेत्रातंर्गत,  बीआर नेताम नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गोहपारू को उनके खन्नौधी क्षेत्रातंर्गत, केएल पनिका नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सोहागपुर को उनके अमरहा क्षेत्रातंर्गत, विंध्या मिश्रा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सोहागपुर को उनके सोहागपुर नं.02 क्षेत्रातंर्गत, दीपक पटेल तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट  जयसिंहनगर को उनके तहसील क्षेत्रातंर्गत, राॅबिन जैन तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ब्यौहारी को उनके तहसील क्षेत्रातंर्गत,  अमित मिश्रा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ब्यौहारी को उनके बुडवा एवं पपौंध क्षेत्रातंर्गत,  चंद्रकुमार बटटे तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जैतपुर को उनके तहसील क्षेत्रातंर्गत, के.एल टेकाम नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जैतपुर को उनके चन्नौडी, केशवाही क्षेत्रातंर्गत,  भरत सोनी तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बुढार को उनके तहसील क्षेत्रातंर्गत एवं  साक्षी गौतम नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को उनके धनपुरी एवं खैरहा क्षेत्रातंर्गत डियूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रातंर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे तथा समय-समय पर कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88