अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
नशीले इंजैक्शन, अवैध शराब एवं मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त 5 गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदय भान बागरी, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना ओमती एवं ग्वारीघाट तथा पनागर की टीम द्वारा नशीले इंजैक्शन एवं अवैध शराब तथा मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 184 नग नशीले इंजेक्शन एवं 670 पाव देशी शराब तथा 600 ग्राम गंांजा जप्त किया गया है।
थाना प्रभारी ओमती श्री वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि दिनांक 23/09/23 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का पीली टी-शर्ट पहने मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक एम.पी. 20 एम.यू. 4754 में अपने पास काले रंग के किट बैग में नशे के इंजेक्शन रख कर आपराधिक प्रवृति एवं नशेड़ी लोगो को नशे के लिये इंजेक्शन देकर इंजेक्शन की बिक्री करता है, जो नशे के इंजेक्शन बेचने के लिये क्राईस्ट चर्च स्कूल के पास चंदन वन के पास आने वाला है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान क्राईस्ट चर्च स्कूल के पास चंदन वन रोड के किनारे दबिश दी गई, थोड़ी देर बाद एक लड़का मुखबिर के बताये हुलिये का मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक एम.पी. 20 एम.यू. 4754 में अपने काले रंग का किट बैग लिये आकर रूका जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने उसने अपना नाम अक्षय राजपूत उर्फ शिवम उम्र 26 वर्ष निवासी पूर्वी करिया पाथर सरकारी कुआ मरघटाई थाना घमापुर बताया जो तलाशी लेने पर बैग में 89 नग ऐविल फैनिरामाईन मैलेट इंजेक्शन आईपी शीशी एवं 95 नग लेजेसिक बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन आईपी जो 5-5 की पैकिंग में कुल 19 पैकेट तथाएक कागज के डिब्बे में कुल 105 नग डिस्पो वेन सिरिंज एवं इंजेक्शन बिक्री के नगदी 3080 रूपये रखे मिले , उक्त नशीेले इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ पर रवि तिवारी निवासी काली मंदिर के सामने मरघटाई से इंजेक्शन बेचने हेतु लाना बताया, आरोपी के कब्जे से 184 नग नशीले इंजेक्शन, 105 सिरिंज, तथा बिक्री के 3080 रूपये एवं मोटर सायकल जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 5/13 म.प्र.ड्रग अधिनियम तथा 109 भादवि के तहत कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार दिनाक 23/09/23 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि होंडा साईन बिना नम्बर की मोटर साईकिल काले लाल रंग की मे दो लड़के प्लास्टिक की बोरियों में भर कर शराब का अवैध परिवहन कर केट तरफ से तीसरे पुल होते हुये ओमती क्षेत्र में जाने वाले है सूचना पर तत्काल तीसरे पुल के पास दबिश दी गई केंट तरफ से एक बिना नम्बर की काले लाल रंग की होंडा साइन मोटर साईकिल में दो लड़के बीच में सीट पर दो बोरी लिये हुये आते दिखे जिन्हें घेरा बंदी कर रोका गया, नाम पता पूछने पर मोटर सायकल चालक ने अपना नाम मोह. तरमीजी उर्फ सलमान उम्र 22 वर्ष निवासी गाजीनगर झुग्गी झोपडी थाना गोहलपुर एवं पीछे बैठे लड़के ने मोह साहिब उम्र 20 वर्ष निवासी अजीजगंज पसियाना मक्कानगर गली नम्बर 2 थाना गोहलपुर बताया । जिन्हें मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर दोनो बोरियो में कुल 350 पाव देशी शराब रखी होना पायी गयी। आरोपियों के कब्जे से उक्त शराब मय मोटर सायकल के जप्त करते हुये आरोपियों के विरू़द्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को नशीले इंजैक्शन एवं अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया प्रधान आरक्षक रामजी पाण्डे, ं प्रधान आरक्षक अतुल राजवैद्य , आरक्षक शिव सिंह बघेल, अजीत यादव, अनुराग, पंचम की सराहनीय भूमिका रही।



