कटनी दर्पणमध्य प्रदेश
30 जुलाई को मनाया जायेगा अंर्तराष्ट्रीय मित्रता दिवस

कटनी दर्पण। राज्य आनंद संस्थान भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के तहत प्रदेश एवं जिलास्तर पर 30 जुलाई को अंर्तराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जायेगा। डिस्ट्रिक्ट प्रमोशन लीडर आनंद संस्थान कटनी ने बताया कि अंर्तराष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर 30 जुलाई से 2 अगस्त तक कोविड-19 से संबंधित सावधानियों का पूर्ण पालन करते हुये विभिन्न गतिविधयों का आयोजन जिलास्तर पर किया जायेगा। इन गतिविधियों में वृक्षारोपण, ऑनलाईन मीट, संगोष्ठी, स्लोगन प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी।



