अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

देश का किसान कभी राष्ट्र विरोधी नहीं हो सकता : प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की खबर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह 6 अगस्त 2021 को अनूपपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने सर्वप्रथम किसान मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की बैठक लीl इसके पश्चात उन्होंने मीडिया से प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों द्वारा चलाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी से अवगत कराया इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम भाजपा के पूर्व विधायक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाल रौतेल किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह परिहार किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश पटेल विजय राठौर जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह उपस्थित रहेl प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों को बैठक के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के हित में कानून बना रही है अन्य राजनीतिक दल उसका विरोध कर रहे हैं जो गलत है कांग्रेश कभी भी किसान हितैषी सोच नहीं रखी जिसका परिणाम है कि आज किसान हर क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है जिसे आगे लाने के लिए सरकार नीतियों में परिवर्तन कर रही है और यह किसान हितेषी नीतियां विरोधी दलों को हजम नहीं हो रही है आज मध्य प्रदेश देश के अंदर खेती किसानी के क्षेत्र में अलग पहचान बनाया है प्रदेश के अंदर जब से मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान ने काम करना शुरू किया तब से लेकर आज तक लगातार किसानों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए बिजली की समस्या से एक समय ऐसा था जब किसान संघर्ष कर रहा था प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद बिजली की व्यवस्था में सुधार हुआ वर्ष में केवल दो बार ही किसानों को बिजली का बिल भुगतान करना पड़ रहा है और 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है और सिंचाई का रकबा पूरे प्रदेश के अंदर 7 लाख 50 हजार से बढ़ाकर 42 लाख हेक्टेयर किया गया किसानों को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाल रौतेल और भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने संबोधित किया और कहां लक्ष्य को लेकर जिले का किसान आगे पहुंचे और किसान मोर्चा को मजबूत करें भाजपा संगठन के समक्ष यह मोर्चा यदि खड़ा होगा तो संगठन को एक अलग मजबूती मिलेगी किसानों के साथ केंद्र और राज्य की सरकार बड़े पैमाने पर काम कर रही है और उनके सम्मान की भी चिंता कर रही है इस अवसर पर जिले के उन्नत किसानों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा दर्शन सिंह ने बैठक के पश्चात प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश देश के अंदर कांग्रेस शासन काल बीमारू राज्य के दर्जे में शामिल रहा शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने किसानों के जीवन में खुशहाली लाते हुए अनेक योजनाएं लागू की लेकिन बीच में कमलनाथ की सरकार ने तमाम योजनाओं को बंद कर दिया और उसका परिणाम भी कमलनाथ को मिल गया झूठ और फरेब के दम पर कांग्रेसमें किसानों को हमेशा गुमराह किया केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों को सम्मान निधि से जहां सम्मानित किया तो वही प्रदेश की शिवराज सरकार ने किसानों को अपनी तरफ से भी सम्मान निधि प्रदान कर किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य किया है। आज हमारा देश निर्यात की ओर बढ़ रहा है ऐसी स्थिति में कृषि कानूनों में परिवर्तन की अति आवश्यकता है जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने जो कृषि कानून बनाए हैं वह किसानों के हित में हैं मध्य प्रदेश के अंदर आज तक कोई भी मंडी बंद नहीं हुई और ना आगे बंद होगी लेकिन विरोधी राजनीतिक दल किसानों को गुमराह कर रहे थे कि किसानों की सारी मंडियां बंद हो जाएंगी लेकिन आप सभी देख सकते हैं कि आज भी सभी मंडिया संचालित है मेरे देश का किसान कभी राष्ट्र विरोधी नहीं हो सकता है लाल किले पर जो किसानों के भेष में राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपमान किए वह किसान नहीं हो सकते हैं वह तो देशद्रोही हो सकते हैं यही कारण है कि मध्य प्रदेश का किसान समझ रहा है और इसीलिए विरोधी दलों के गुमराह करने पर भी कोई बड़े आंदोलन मध्य प्रदेश के अंदर नहीं हुए उन्होंने मीडिया के द्वारा किए गए सवाल का भी जवाब दिया और कहा कि जो भी कमियां जहां पर मीडिया के माध्यम से सामने रखी गई हैं उनका समाधान अवश्य रूप से किया जाएगा किसानों को खाद बिजली पानी की समस्या ना हो इसकी चिंता की जाएगी ।हम मिशन लेकर चल रहे हैं और कांग्रेस कमीशन लेकर चल रही है ।इसलिए हमारा लक्ष्य है कि हम किसानों के जीवन में खुशहाली लाएं और किसानों का मान सम्मान देश प्रदेश के अंदर ऊंचा हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88