बीजेपी सांसद वी.डी. शर्मा ने किया एनकेजे थाने के नवीन भवन उद्घाटन,

कटनी । जिले विकास की श्रृंखला को जोड़ने शनिवार को न्यू कटनी थाने के नवीन भवन का शुभारंभ सांसद वीडी शर्मा के द्वारा किया गया। उन्होंने इस अवसर पर पूरे पुलिस मोहकमे को नवीन भवन के लिए बधाई देते हुए कहा कि पुलिस की सुविधाएं के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सर्व सुविधायुक्त भवन का शुभारंभ उनके द्वारा किया गया। उन्होनें पूरे थाना भवन का निरीक्षण भी किया व इसके निर्माण को सराहा
इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पीताम्बर टोपनानी, पुलिस महानिरीक्षक भगवत सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता पुलिस अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए। वही एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे ने सभी की आगवानी की। उद्घाटन के बाद सभी भाजपा जनप्रतिनिधि द्वारा थाना परिसर में पौधे रोपे गए। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक भगवत सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी,सीएसपी शशिकांत शुक्ला सहित माधव नगर थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह, कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह, स्लीमनाबाद थाना प्रभारी संजय दुबे के द्वारा पौधारोपण किया गया।।



