कलेक्ट्रेट परिसर में वाहन पार्किंग स्थल नियत

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की खबर। अपर कलेक्टर शसरोधन सिंह ने बताया है कि संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय अनूपपुर में सभी प्रकार के वाहनों के पार्किंग हेतु कलेक्ट्रेट भवन के पीछे बने हुए शेड एवं खुले स्थान पर नियत किया गया है। आपने संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले समस्त शासकीय सेवकों एवं आम नागरिकों को नियत स्थान पर ही अपने वाहनों को पार्क करने की अपील की है। नियत स्थान के अलावा कलेक्ट्रेट भवन के सामने, कलेक्ट्रेट प्रवेश द्वार (दक्षिण दिशा) तथा उत्तर दिशा में वाहनों की पार्किंग पाए जाने पर दोपहिया वाहनों से 100 रुपए एवं चार पहिया वाहनों से 500 रूपए अर्थदंड अधिरोपित किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने बताया कि अर्थदंड की राशि संयुक्त जिला कार्यालय सहभागिता समिति के खाते में जमा कराई जाएगी।



