मिट्टी-मुरूम का अवैध खनन व परिवहन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज।कलेक्टर रत्नाकर झा ने सड़क निर्माण के लिए चिन्हित खदानों से ही मिट्टी-मुरूम का खनन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध खनन या परिवहन नहीं होना चाहिए,अवैध खनन या परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदार सड़क निर्माण के लिए चिन्हित खदानों से ही मिट्टी-मुरूम का खनन करेंगे, जिससे शासन को रॉयल्टी प्राप्त हो सके। कलेक्टर झा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्माण कार्यां की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में जल संसाधन विभाग, पीएमजीएसवाय और पीआईयू के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि सभी निर्माण एजेंसी निर्माण कार्यां को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें, उन्होंने निर्माण कार्य विलंब होंने पर विभागीय अधिकारियों को पेनाल्टी लगाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। सभी शासकीय निर्माणाधीन भवनों को एप्रोच मार्ग और जल जीवन मिशन से जोड़ा जाए,जिससे आवागमन सुविधा व पेयजल की उपलब्धता बनी रहे।
समनापुर से बौदर पहुंच मार्ग बन रहे पुलिया को जल्द करें पूरा-बैठक के दौरान कलेक्टर ने नहर निर्माण कार्यां की समीक्षा की,जल संसाधन विभाग के द्वारा बताया गया कि जिले में 38 नहरों का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर झा ने समस्त नहरों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं एवं क्षतिग्रस्त नहरों को दुस्त करने को कहा गया। कलेक्टर झा ने इस दौरान एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में भवन निर्माण, कन्या शिक्षा परिसर, जिला मुख्यालय में कम्प्यूटर सेंटर, कन्या छात्रावास के निर्माण कार्या को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।जनपद पंचायत समनापुर में ग्राम मोहती से दामी तितराही मार्ग के निर्माण कार्या की समीक्षा की, उन्होंने सड़क निर्माण के लिए सड़क के आजू-बाजू की मिट्टी-मुरूम का खनन नहीं करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण कार्य और पुल-पुलियों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक पूरा करने को कहा गया है। ग्राम नीम टोला तक सड़क मार्ग के लिए वन विभाग से अनुमति लेकर तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में ठेकेदार के द्वारा विलंब करने पर रिटेंडर किया जाए, जिससे सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो सके। एमपीआरडीसी के द्वारा जनपद पंचायत समनापुर-बोंदर मार्ग के निर्माणाधीन पुल-पुलियों की समीक्षा की, पुल-पुलियों का निर्माण अपूर्ण है,जिससे आवागमन बाधित हो रही है। कलेक्टर झा ने पुल-पुलियों का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान मॉडल कॉलेज रहंगी डिंडौरी के छत की भी समीक्षा की।



