रोको-टोको अभियान चलाकर तहसीलदार ने वसूला जुर्माना

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन में नायब तहसीलदार समनापुर गिरीश धुलेकर ने रोको-टोको अभियान के अंतर्गत बिना मास्क पहने घूमने वाले लगभग 13 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। बताया गया कि शासन प्रशासन के नियमों को न मानकर कुछ लोग मनमानी कर रहे हैैं, ऐसे प्रत्येक व्यक्ति से सौ-सौ रूपए के हिसाब से एक हजार तीन सौं रूपए वसूला गया है।नायब तहसीलदार ने चलानी कार्यवाही के दौरान लोगों को समझाइश दी गई कि हमेशा मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है।बावजूद कुछ लोग बिना मास्क के खुले बाजारों में घूमते हुए नजर आ रहे हैं, जहां सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा और ना ही अन्य शासन के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है।



