ट्रेन से कटा मगरमच्छ, बीच से हुए दो हिस्से

संवाददाता बिंजन श्रीवास्तव कटनी/रीठी दर्पण। रीठी वन परिक्षेत्र अंतर्गत सलैया बीट में बुधवार की रात पतने नदी से बिचरण करने निकला मगरमच्छ ट्रेन की चपेट मे आ गया। ट्रेन से कटे मगरमच्छ के दो हिस्से हो गये। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर पंचनामा कार्रवाई के बाद मृत मगरमच्छ का पोस्टमार्टम रीठी मुख्यालय में कराया। इसके बाद वन विभाग की टीम की उपस्थिति में जलाया गया।
घटना के संबंध मे जानकारी देते हुए सलैया डिप्टी रेन्जर महंत सिंह परिहार, बीट गार्ड हरेन्द्र काछी ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात को सलैया रेल्वे स्टेशन व पतने नदी के बीच एक मगरमच्छ रेल्वे ट्रेक पर आ गया और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही वन अमला को लगी तो मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृत मगरमच्छ का रीठी पशु चिकित्सालय में पीएम उपरांत दाह-संस्कार किया गया।



