भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया नागरिकों को मास्क का वितरण

मझौली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के नेतृत्व में एवं जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल के नेतृत्व में 12 जनवरी से 18 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद सप्ताह के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है मझौली नगर के प्रमुख चौराहों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा आम नागरिकों को मास्क वितरण किया गया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमंत मिश्रा, राजेंद्र चौरसिया, मुकेश साहू ,विजय साहू नेताजी ,डॉक्टर सुभाष सराफ, प्रभु पटेल ,सुनील सोनकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क का उपयोग करने का आग्रह किया गया कार्यक्रम में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पारस ठाकुर, नगर पंचायत सीएमओ मौसम पालेवाल,थाना मझौली से रामसनेही पटेल एवं युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक दहिया ,जिला मंत्री रोहित साहू ,अमित साहू ,अंचल साहू ,धर्मेंद्र पटेल ,मुंडा भाईजान तरुण बेन के साथ अनेकों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।



