नगर पालिका कार्यालय में सीएमओ ने किया ध्वजारोहण

मैंहर। नगर पालिका परिषद कार्यालय में रविवार 15 अगस्त 2021 को सुबह 8 बजे नगर पालिका सी एम ओ जितेंद्र सिंह परिहार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया और नगर के विकास के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा भी जताई गई ।इस मौके पर लाल बिहारी तिवारी उपयंत्री, राहुल पटेल सहायक यंत्री, आकाश अग्रवाल उपयंत्री, धीरेंद्र सिंह धीरेंद्र सिंह तोमर उपयंत्री, योगिता त्रिपाठी सहायक लेखा पाल अधिकारी, लखनलाल तम्रकार लेखापाल ,रोशनी तिवारी, विष्णु बढ़ोलिया, अखिलेश कुशवाहा ,अनीश आर्य, उपेंद्र चौरसिया,दिनेश शुक्ला, विजय पांडे सत्यम गुप्ता मदनलाल चौरसिया ,नितिन तिवारी, महेश कुशवाहा एवं काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मंच का संचालन रामबाबू चौरसिया द्वारा किया गया।



