जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
ब्राह्मण एकता संगठन ने हर्षोल्लास से मनाया श्रीराम जी का जन्म दिवस

जबलपुर दर्पण। आज रामनवमी पर बीस भुजा माता मंदिर पर विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता संगठन की जिला अध्यक्ष वंदना दुबे, पुरुष जिला अध्यक्ष सुदर्शन तिवारी और विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ के सभी सदस्यों ने हर्षोल्लास से भगवान का जन्मदिन मनाया। ब्राह्मण कार्यकारिणी द्वारा फल वितरण का कार्यक्रम किया गया और कन्या भोज कराया कन्याओं को श्रंगार की सामग्री भी दी गई। इस कार्यक्रम मैं गुना अध्यक्ष मीनू शर्मा व सभी महिलाओं ने भगवान का जन्म बहुत उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर उमा शर्मा , रेखा कौशल, नीरू शर्मा , ममता शर्मा किरण तिवारी मोनिका द्वेदी, विद्या बिरथरे आदि उपस्थित रहे।



