सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई,आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कमेटी ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। पदाधिकारियों द्वारा राजीव जी के तैल्य चित्र में तिलक बंदन कर सूत की माला पहनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित कछवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीव गांधी ने ही देश में सूचना औद्योगिक और क्रांति लाई थी, कंप्यूटर युग की शुरुआत भारत में इन्हीं की देन है। गांव के लोगों को सशक्त बनाने के लिए पंचायती राज का गठन करते हुए सत्ता का विकेंद्रीकरण किया, त्रिस्तरीय पंचायती राज की व्यवस्था में. महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण में बहुत जोर दिया था, आज उनके आदर्शों नीतियों का पालन हमें करना है। कार्यक्रम के दौरान दिलीप रजक, अशोक पाठक, शिवकुमार साहू, चिंतामन साहू, डॉक्टर भीम शंकर साहू, अजय शर्मा, अमन पाठक, संजू रजक, संजीव दुबे, दिनेश परस्ते, महेश उलाडी, प्रभात झरिया, नवीन चंदेल सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



