खास खबरमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

अवंतीबाई बलिदान दिवस पर मंत्री कुलस्ते ने बांटे मास्क

सांकेतिक हुआ आयोजन नहीं हुए किसी के भाषण

मंडला। 23 वर्ष की आयु में भारत माता के प्रति अपना दायित्व निर्वहन करते हुए देश के लिए मिशाल बनी हम सब के रोम रोम को गौरवान्वित करने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में शहीद हुईं वीरांगना रानी अवंतीबाई के त्याग , शौर्य , पराक्रम व निर्भीकता को नमन करने प्रतिमा स्थल लालीपुर चौक मंडला में आयोजन किया गया I यद्यपि यह आयोजन अवंती बाई संघर्ष समिति एवं लोधी क्षत्रीय समाज मंडला द्वारा विशाल और भव्य होना प्रस्तावित था I किन्तु कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सांकेतिक रूप से बलिदान दिवस मनाया गया इस अवसर पर केंद्रीय राज्य इस्पात मंत्री फगान सिंह कुलस्ते, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा अमित शुक्ला , उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, भाजपा के जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, मूर्ती स्थापना समिति के अध्यक्ष रवि ठाकुर , शील देवी झा , मिनी सिंह ,पूर्णिमा रजक , समेत अनेकों लोगों के द्वारा वीरांगना को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए I कार्यक्रम का सञ्चालन अवंती बाई समिति के सचिव कन्हैया ठाकुर द्वारा किया गया I इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा समिति के अध्यक्ष एड.संजय चौरसिया, लोधी क्षत्रीय समाज के जिलाध्यक्ष अरविन्द बंटी ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर , बाल सिंह ठाकुर ,सूर्यकांत जंघेला, महेश ठाकुर , कैलाश कछवाहा समेत आयोजन समिति के अनेक लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करते हुए मास्क पहनाया गया I कार्यक्रम में श्रीमती मुक्ता ज्योतिषी द्वारा वन्दे मातरम गान एवं परसराम चौहान द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धांजली अर्पित की गई I कार्यक्रम में स्वागत एवं उद्बोधन का क्रम नहीं था I
फोटो –संतोष तिवारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88