रामसेवक साहू निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित

मण्डला। जिला वनोपज सहकारी यूनियन पश्चिम मण्डला में विगत् दिवस सोमवार 23 अगस्त 2021 को संचालक मण्डल के रिक्त 01 उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु चुनाव आयोजित किये गये जिसमें संचालक मण्डल के सभी सदस्यों द्वारा निर्विरोध रूप से रामसेवक साहू ग्राम इन्द्री जिला मण्डला को बसोरी मरावी के समर्थ एवं प्रस्तावक विनोद भवेदी द्वारा एवं सभी सदस्यों द्वारा निर्विरोध उपाध्यक्ष पद पर चुना गया । निर्वाचन राजेश उइके सहायक आयुक्त सहकारिता जिला मण्डला जिला मण्डला रिटर्निग अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । निर्वाचन में सरजू प्रसाद तिवारी अध्यक्ष जिला वनोपज यूनियन पश्चिम मण्डला एवं संचालक सदस्यों की उपस्थिति संतोष कुशराम रमेश मरावी, बालमुकुन्द कार्तिकेय, डेलन कुड़ापे, श्रीमती गंगिया बाई एवं प्रबंध संचालक कमल अरोरा (वमंअ) की उपस्थिति रही ।



