दिव्यांग बच्चे ईशान व फैज़ान का स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। दिव्यांग बच्चे कोई अभिशाप नहीं है, अगर उन्हें प्रोत्साहन किया जाये, तो वह किसी सामान्य बच्चे से कम नहीं है, सामान्य बच्चों को स्केटिंग पर चलते तो हमने और आपने अनेको बार देखा होगा, लेकिन आशा आर्मी स्कूल के यह दिव्यांग बच्चे ईशान गुप्ता (ऑटिज्म) व मोहम्मद फैज़ान (मल्टिपल डिसेबिलिटी ) जिनकी उम्र 12 वर्ष एवं 14 वर्ष है, जो स्केटिंग को इतनी स्पीड से चलते है, जैसे उड़ता हुआ फ्लाइंग पैंथर, यह स्केटिंग के नियमित अभ्यास से इन दोनों खिलाडियों का अदम्य आत्मविश्वास का विकास हुआ है, दोनों खिलाडी नियमित रूप से स्केटिंग का प्रशिक्षण अपने कोच राम किशोर सोनी जी से बल्देवबाग स्थित स्मॉल वंडर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सांय 5 बजे से 7 बजे तक प्रशिक्षण ले रहे है, विदित हो की ईशान गुप्ता ने भोपाल शहर में आयोजित रोटरी क्लब द्वारा विंटर गेम प्रतियोगिता में स्केटिंग डांस प्रदर्शन कर भोपाल में आये हुए, समस्त प्रदेश की टीमों को एवं दर्शको को रोमांचित कर दिया, विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन के लिए आने वाले समय में खिलाडी राज्य व राष्ट्रीय स्तर व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को स्वर्णिम पद की ओर ले जा सके, lस्माल वंडर सीनियर सेकण्डरी स्कूल के डायरेक्टर श्रीमती पूनम अग्रवाल व आशा आर्मी स्कूल की प्राचार्या डॉ. मधुलिका एम. त्रिपाठी जी ने कोच राम किशोर सोनी ने शुभकामनाए दी ।



