कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने टैलेंट सर्च के प्रतिभागी बच्चों को किया प्रोत्साहित

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की खेल अकादमी में बच्चों के चयन हेतु स्कूल शिक्षा विभाग आदिम जाति कल्याण विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के खेल प्रांगण में चार दिवसीय आयोजित किए जा रहे टैलेंट सर्च के अंतिम दिवस कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिलिंद नागदेवे ने टैलेंट सर्च आयोजन स्थल पर पहुंचकर प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। टैलेंट सर्च के अंतिम दिवस के आयोजन में 104 प्रतिभागी छात्रों ने भाग लिया। चार दिवसीय आयोजन में जिले भर के 721 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।



