पन्ना दर्पणमध्य प्रदेश

शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लड़ेगी लड़ाईः शारदा पाठक

पन्ना।- अभी हाल ही में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा नगर पालिका के पूर्व पार्षद मनोज सेन को शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके संयोजन में आज इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित एवरशाइन गार्डन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक के मुख्य आतिथ्य में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण पदाधिकारी कार्यकर्ता व मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष उपस्थित हुए। उपस्थित जनों को श्रीमती पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि हम आज से शहर में घर चलो घर-घर चलो अभियान की शुरुआत कर रहे हैं जो विभिन्न वार्डों में लगातार 15 मार्च तक चलेगा जिसमें सभी लोगों को अपनी सहभागिता करनी है कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पाठक ने कहा कि शहर के अंदर व्यापक पैमाने पर समस्याएं हैं उनको लेकर शहर वासी गरीब तबके के लोग बहुत परेशान हैं उनकी समस्याओं की लड़ाई कांग्रेस पार्टी पूरी दमखम के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मंडलम सेक्टर कमेटियों का गठन करते हुए हमें सदस्यता अभियान को भी पूरा करना है। बैठक के बाद सभी कांग्रेस जन वार्ड क्रमांक 3 इंद्रपुरी कॉलोनी में घर चलो घर-घर चलो अभियान के तहत पहुंचे तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों तथा भाजपा की जन विरोधी नीतियों के बारे में आम जनमानस को अवगत कराया। बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में रामकिशोर मिश्रा डॉ प्रमोद श्रीवास्तव पुष्पेंद्र सिंह परमार शिवजीत सिंह भैया राजा पवन जैन डीके दुबे मुरारीलाल थापक श्रीकांत पप्पू दीक्षित मनीष मिश्रा पुरुषोत्तम जड़िया बीएल पांडे अनीश खान शशीकांत दिक्षित कदीर खान जीवनलाल सिद्धार्थ बीएन जोशी सुनील अवस्थी मार्तंड देव बुंदेला शिव प्रकाश दीक्षित राज बहादुर पटेल दीपक तिवारी वैभव थापक अक्षय तिवारी गोपाल मिश्रा सौरभ पटेरिया मनोज त्रिपाठी रेवती रमण दीक्षित मृगेंद्र सिंह भूपेंद्र सिंह किशन शिवहरे जितेंद्र जाटव राम प्रसाद यादव श्रीमती रेनू शर्मा श्रीमती आस्था तिवारी श्रीमती सुप्रिया बुंदेला श्रीमती वर्षा सिंह बुंदेला पूर्व पार्षद श्रीमती मुन्ता प्रजापति श्रीमती देवकी प्रजापति श्रीमती पूनम मिश्रा पूर्व पार्षद नत्थू सेन पूर्व पार्षद सतीश सिंह यादव मोहम्मद इलियास अंकित राय सत्यम उपाध्याय अरविंद सोनी राजा बाबू पटेल नरेंद्र विश्वकर्मा अनुराग मिश्रा यूनुस खान रियासत खान नरेश कुशवाहा आकाश साहू राजेश बाल्मीकि अविनाश खरे रविंद्र शर्मा चंद्र प्रताप सिंह परमार देवराज सिंह शंकर कुशवाहा अजय विश्वकर्मा शेख मोहम्मद प्रकाश साहू इस्माइल खान शेख हुसैन फैज मोहम्मद फैयाज मोहम्मद विपिन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन रेहान मोहम्मद द्वारा किया गया।
रिटायर्ड डिप्टी रेंजर सहित तीन महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
वन विभाग के रिटायर्ड डिप्टी रेंजर रामचंद्र वर्मा सहित 3 महिलाओं ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पाठक ने सभी को माला पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88