नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

रक्तदान की जागरूकता के लिय किया सम्मान

गाडरवारा। शिक्षक दिवस के अवसर पर माँ विजयासन इंस्टीट्यूट द्वारा स्थानीय संस्कार पैलेस में शिक्षक एवं विशेष सेवा सम्मान समारोह का आयोजन इंस्टीट्यूट डायरेक्टर मुकेश बसेडिया एवं माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल के निर्देशक में गतदिवस संपन्न हुआ। जिसमे विगत वर्षों से रक्तदान करने एवं युवाओं में रक्त के प्रति जागरूकता लाने के लिए श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के अध्यक्ष एवं जिला युवा कलचुरी कलार समाज के जिलाध्यक्ष आशीष राय का सम्मान प्रशस्ति पत्र,डायरी,पेन तथा रुद्राक्ष माला एवं मेडल पहनाकर किया गया। कार्यक़म के मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, पूर्व विधायक साधना स्थापक,जिला पंचायत सदस्य गौतम पटैल,वरिष्ठ समाजसेवी रविशेखर जायसवाल,ब्राम्हण सभा महिला अध्यक्ष पूजा तिवारी,सांसद प्रतिनिधि सुरेश श्रीवास्तव,पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा की उपस्तिथि प्रार्थनीय रही।
गौरतलब है आशीष राय विगत बारहरा वर्षो से निरंतर समाज सेवा में समर्पित होकर कार्य करते आ रहे है। साथ ही रक्तदान की जागरूकता में लगभग चालीस शिविरों क सफल आयोजन कर करीब 650 यूनिट रक्त का दान करवा चुके है साथ ही खुद अबतक उन्नीस बार रक्तदान कर चुके है। एवं विगत दिवस अपने दाम्पत्य जीवन का शुभांरभ में शादी पंडाल में जीवन संगनी के साथ रक्तदान करने पर इंडिया बुक आफ रिकार्ड में देश की ऐतिहासिक शादी के रूप में दर्ज किया जा चूका है। समाजसेवा में उनके समर्पण भाव को देखते हुए दिल्ली,राजस्थान,उत्तरप्रदेश से नेशनल एवं राज्यस्तरीय सहित अनेक सम्मानो से अबतक नबाजे जा चुकें है। इस अवसर पर शुभचिंतकों ने उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88