स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट ट्रायल १२सितंबर को

मंडला । डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन का आगामी सत्र के लिए सभी आयु वर्ग की क्रिकेट टीम हेतु फिटनेस कैंप का आयोजन स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम मंडला में निरंतर जारी है। उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी एवम अजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी १५ सितंबर से डिविजनल स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने की संभावना है इसलिए सीनियर बालक वन डे क्रिकेट टीम का चयन ट्रायल दिनांक १२ सितंबर २०२१ को स्टेडियम की डी सी ए एकेडमी में होना है। डी सी ए के सचिव विजय बर्मन ने कहा है कि ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों को नियम एवम् शर्तों के अधीन अनुसासन का पालन करना होगा । जबलपुर संभाग में आयोजित यह प्रतियोगिता सफेद बाल एवम् कलर ड्रेस की होगी। ट्रायल देने के इच्छुक खिलाड़ी इसके पहिले स्टेडियम में डी सी ए क्रिकेट एकेडमी में कोच एवम् सह सचिव रवि साहू तथा डी सी ए कार्यालय ए.के.साइंस कोचिंग पुत्री शाला के पास, अपना पंजीयन एवम् नियमों की जानकारी ले सकते हैं। डी सी ए के चयनकर्ताओं का निर्णय अंतिम होगा। खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड एवम जन्म प्रमाण पत्र के साथ पंजीयन कराना होगा


