मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

मंडला मेरी पहली प्राथमिकता है : विवेक कृष्ण तंखा

मण्डला । रोटरी क्लब मंडला मेकल का वार्षिक पदस्थापना समारोह झंकार सभागृह में विवेक कृष्ण तंखा सांसद राज्यसभा ,विधायक नारायण सिंह पट्टा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत शैलेश मिश्रा, कलेक्टर हर्षिका सिंह, प्रेसिडेंट इंडिया टीवी नेटवर्क मीनाक्षी सिंह, डॉक्टर हरीश भल्ला के आतिथ्य में संपन्न हुआ ।इस अवसर पर नवीन सत्र के अध्यक्ष डॉ विजेंद्र चौरसिया, सचिव डॉ सुनील यादव, पूर्व छात्र अध्यक्ष सुदीप चौरसिया ,सचिव संजय तिवारी एवं एडीजी मुकेश जैन की मंचीय उपस्थिति रही। विवेक तंखा ने नई कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉक्टर विजेंद्र चौरसिया को बधाई देते हुए आगामी चुनौतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा में मंडला मेरी पहली प्राथमिकता है। मैं रोटरी से अभिन्न हूं। कोविड-19 में उनके व रोटरी के माध्यम से लोगों के सहायतार्थ किए गए कार्यों से उन्होंने अवगत कराया। जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। विवेक तंखा द्वारा शिक्षा प्रसार अभियान के अंतर्गत वितरित टेबलेट के विषय में उन्होंने अवगत कराया कि कोरोना ने तकनीकी से जुड़ने का अवसर प्रदान किया है और विद्यार्थियों को इसका भरपूर लाभ लेना चाहिए।मानवसेवा के यज्ञ मैं हम सभी आहूति प्रदान करे। विधायक बिछिया नारायण पट्टा द्वारा स्वास्थ्य की दिशा में आदिवासी जिले में किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया गया ।शैलेश मिश्रा ने नेत्रदान मिशन व मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु उनके माध्यम से हुए प्रयासों से अवगत कराया व रोटरी को सामाजिक सरोकारों से जुड़कर जन हितेषी कार्यों के लिए बधाई दी ।कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट ज्ञानलय प्रोजेक्ट नई उड़ान व महिला सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे हैं नवाचारों से अवगत कराया तथा रोटरी क्लब के मोटो को सामाजिक सहयोग की दिशा में अहम कदम बताया ।उन्होंने रोटरी के दर्शन से अपना पूर्व जुड़ाव बताया ।इंडिया टीवी नेटवर्क प्रेजिडेंट मीनाक्षी सिंह ने विवेक तंखा के माध्यम से वितरित टेबलेट के विषय में अवगत कराया तथा बताया कि हमारे इंडियन एजुकेशनल कंटेंट दूसरों से कहीं ज्यादा बेहतर है ।शिक्षा क्षेत्र में आदिवासी अंचल की हर संभव मदद का आश्वासन दिया डॉ हरीश भल्ला द्वारा मंडला से अपना स्नेह जताते हुए विवेक तंखा एक व्यक्तित्व आगामी डॉक्यूमेंट्री के विषय में उन्होंने अवगत कराया ।इस अवसर पर डॉ विजय चौरसिया द्वारा अपनी आगामी योजनाओं के विषय में बताएं गया। कार्यक्रम स्थल पर सर्वप्रथम विवेक तंखा द्वारा प्रदत एंबुलेंस का लोकार्पण किया गया। तदुपरांत अतिथियों के परिचय के साथ गणेश वंदना व राष्ट्र गान की प्रस्तुति हुई। क्लब प्रतिवेदन रोटेरियन संजय तिवारी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमे कोरोनकाल में क्लब के माध्यम से स्वर्गरथ संचालन,बॉडी फ्रीजर की उपलब्धता सेवा के विषय मे बताया। नए अध्यक्ष का परिचय श्यामलता झारिया, सचिव डॉ सुनील यादव का परिचय डॉ उपेंद्र शुक्ला द्वारा दिया गया। पूर्व अध्यक्ष सुधीर चौरसिया द्वारा नवीन सत्र के अध्यक्ष डॉ विजेंद्र चौरसिया को अध्यक्षीय कॉलर पहनाकर दायित्व सौंपा गया। विवेक तंखा ने अध्यक्ष एवं सचिव डॉक्टर सुनील यादव को रोटरी पहला कर कार्यभार ग्रहण कराया ।नगर के विभिन्न विद्यालयों के 20 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को विवेक तंखा द्वारा टेबलेट प्रदान किए गए। जिले के कोरोना वारियर्स का सम्मान किया गया ।नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर छतरी ,जिला अस्पताल के चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स तथा वैक्सीनेशन कार्य में लगे स्वास्थ्य कर्ताओं का सम्मान किया गया ।विवेक तंखा द्वारा तनखा स्कूल फॉर डिसेबल्ड चिल्ड्रन की शिक्षिकाओं को सम्मान राशि के चेक प्रदान किए गए ।राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक अखिलेश उपाध्याय शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला को शॉल ,श्रीफल प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शक्ति पटेल को भी सम्मानित किया गया ।आयोजन में रोटरी क्लब नैनपुर जंक्शन द्वारा कन्हैया चावला व प्रसीडेंट नितिन ठाकुर के नेतृत्व में कोरोना काल में सहयोग करने हेतु विवेक तंखा का आभार प्रदान किया गया। रोटरी क्लब के सदस्य के रूप में डॉ साकेत अग्रवाल ,डॉ विवेक जायसवाल दिलीप तिवारी, विमल शिवहरे, राजेंद्र कुमार सोनी एवं प्रमिला चौरसिया ने सदस्यता ग्रहण की। अतिथियों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए कार्यक्रम संचालन रोटेरियन अखिलेश उपाध्याय ने किया ।आभार डॉ सुनील यादव ने व्यक्त किया आयोजन में आमंत्रित विद्यार्थियों के परिजन ,सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, रोटरी क्लब नैनपुर एवं रोटरी क्लब डिंडोरी के सदस्य ,रोटेरियन आशीष सेठ, संजय सराफ , दीपक ब्रिजपुरिया, कपिल वर्मा , नीरज बरमैया , ,इन्द्रेश खरया,गीता कल्पिवार,अनुराधा चौरसिया ,साधना दुबे, आरती ब्रजपुरिया, स्वल्पा बढ़गईया सहित इनरव्हील एवं रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88