सरपंच और सचिव के बीच ताल मेल न होने के कारण ग्राम सभा दो बार हुई स्थिगित

मण्डला/नारायणगंज । जनपद पंचायत नारायणगंज की ग्राम की पंचायत कुम्हा में 15 अगस्त से दो बार ग्राम सभा की बैठक रखी गई ग्राम के लोग बैठक में आए लेकिन रोजगार सहायक सचिव और उपसरपंच के ना आने से स्थगित कर दी गई । जिससे ग्राम के लोगो ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दो दो बार ग्रामसभा बुलाई गई लेकिन सरपंच और सचिव के बीच ताल मेल न होने के कारण बैठक नहीं हो पा रही है और ना ही कोई जानकारी दी जाती है जिसके चलते हमारी पंचायत ग्राम कुम्हा में विकास कार्य नही हो पा रहे हैं जिसके कारण हम समस्त ग्रामवासी परेशान हो रहे हैं और
शासन कि योजना का लाभ भी नही मिल पा रहा है
लोगो ने बताया की अंत्येष्टि योजना के तहत मरने वाले के परिवार को जो सहायता राशि दी जाती है वो भी नहीं मिल पा रही है। ग्राम पंचायत में जितने भी पक्के निर्माण कार्य जैसे सी सी रोड नाली चबूतरा निर्माण जैसे कार्य अपूर्ण एवम् कुछ रोड बनी भी नहीं है और राशि आहरण कर ली गई है जिस की जांच के लिए दो दो बार मुख्यकार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणगंज को लिखित शिकायत की है। लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार से जांच नहीं की गई जिससे लगता है की प्रशासन की मिली भगत से शासन के रूपयों का बंदर बाट किया गया है।



