भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के स्वागत मंच से खुश हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के तीन दिवसीय जबलपुर दौर के दौरान उन्होंने जबलपुर में करीब बीस किलोमीटर का रोड शो भी किया, इसी रोड शो के दौरान जगह जगह उनके स्वागत मंच लगाए गए।लेकिन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिस जगह मंच लगाया गया वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार से उतरकर रथ पर सवार होना था जिस वजह से मोर्चा को भव्य स्वागत की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई, भारी भीड़ से लेकर डोल बजाकर भी उनका स्वागत करना था,वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी करते हुए उनका भव्य स्वागत किया ,इससे परिणाम स्वरूप राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने खुद अपनी पर्सनल फेसबुक आईडी से घंटाघर स्थित अल्पसंख्यक मोर्चा के स्वागत कार्यक्रम की फोटो अपलोड की, वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद राकेश सिंह ने भी अपनी फेसबुक आईडी से अल्पसंख्यक मोर्चा के स्वागत कार्यक्रम की फोटो अपलोड की और भाजपा जिला अध्यक्ष जी एस ठाकुर ने मोर्चा अध्यक्ष उवैश अंसारी और समस्त पदाधिकारियों को सफल कार्यक्रम की बधाई देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष उवैश अंसारी का कहना है के हम ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम युवाओं को भाजपा में जुड़ने का कार्य कर रहे है,युवाओं की मानसिकता भाजपा के साथ जुड़ रही है उन्होंने बताया की हम अल्पसंख्यक मोर्चा के माध्यम से मुस्लिम समाज की समस्यो को शासन तक पहुंचने का कार्य कर रहे है और बहुत जल्द हम हजारों मुस्लिम युवाओं को एक साथ भाजपा में जुड़ने का अभियान चलाएंगे।



