हमारा घर हमारा विद्यालय अंतर्गत पालको को दी पाठ्यक्रम की जानकारी

जबलपुर दर्पण शहपुरा। शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मानिकपुर हाई स्कूल में राज्य व जिला शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार पीटीएम बैठक संपन्न हुई। पालको को “हमारा घर हमारा विद्यालय”अंतर्गत पढाई पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई। उन्हें बताया कि इस अकादमिक सत्र में बुनियादी दक्षताओं पर जोर दिया जाएगा। जिससे विद्यार्थी कक्षा अनुरूप सीखने के स्तर पर आ सकें, साथ ही कक्षा स्तर के पाठ्यक्रम की जानकारी भी दी गई। ऑफलाइन लर्निंग सामग्री प्रयास पुस्तिका, पाठ्यपुस्तक, दक्षता उन्नयन वर्कबुक पुस्तिकाओं के बारे में पालकों को बताया गया। डिजिटल सीखने के साधन पालकों को व्हाट्सएप्प आधारित डिजिलैप कक्षा के बारे में भी बताया गया तथा चिन्हांकित मेन्टर द्वारा डिजिटल सामग्री से मदद करने हेतु निवेदन किया गया। सप्ताह में कम से कम दो बार अपने बच्चों के शिक्षक से फ़ोन पर संपर्क करने हेतु बताया गया। कोविड नियमों का पालन करते हुए पढ़ाई के लिए मोबाइल में दिए गए व्हाट्सएप ऐप ग्रुप पर नोट एवं वीडियो बताए जाते हैं जिनका अभ्यास घर पर कराएं तथा प्रतिदिन बच्चे को 2 घंटे होमवर्क करने में मदद करें। बच्चों की पिछड़ी हुई पढ़ाई को, मजबूत करने मैं बच्चों की सहायता करें, पालक शिक्षक बैठक में पालक, गिरवर झारिया, उपसरपंच गैंदलाल झारिया, नेमचंदआसटी, अनीता झारिया, दुर्गा झारिया, प्रीतम चौहान, बिरजू रैदास, प्राचार्य आई के मिश्रा, शिक्षक एस श्रीवास्तव, वाई के सोनी, श्रीमती सपना मिश्रा, एस के विश्वकर्मा, सुरेश झारिया, जयप्रकाश झारिया, विकास झारिया, संजीत उसराठे, रामकुमार झारिया, हाई स्कूल मानिकपुर के पालक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।



