नगर निगम के ठेकेदार ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

जबलपुर दर्पण। गुरुवार सुबह नगर निगम में सफाई का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर हत्या कर ली। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोहलपुर थाना क्षेत्र की यह घटना है। बताया गया कि ठेकेदार ने अपने घर पर ही वारदात को अंजाम दिया।गोली मारने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। आस पड़ोस के लोगों ने गोली की आवाज सुनकर , लोगों की भीड़ उनके घर के बाहर लग गई।
जानकारी के अनुसार बधैयापुरा निवासी 56 वर्ष भगवान सिंह ठाकुर नगर निगम में सफाई आदि का ठेका लेता था। गुरुवार को सुबह उसने अपने घर में खुद की लायसेंस वाली बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची गोहलपुर पुलिस के अधिकारी जांच में जुटे। भगवान सिंह ने यह घातक कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर बाडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि भगवान सिंह ने यह आत्महत्या क्यों की। मृतक का पुत्र बोला कि पापा परेशान थे, नगर निगम में 70 लाख का बिल अटका है, और दीदी की शादी नजदीक है। इस कारण से पापा काफी परेशान थे। पुलिस इसकी जांच में जुटी।



