जैतहरी थाना अंतर्गत ठेगरहा में गणेश भगवान की प्रतिमा विसर्जन करने के बाद तालाब मैं नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम ठेगरहा में गणेश भगवान की प्रतिमा विसर्जन करने के बाद तालाब मैं नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत
जैतहरी के ठेंगराहा गांव में अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित करने गए थे जो सभी लोग विसर्जन कर पास में ही बने मंदिर में नारियल फोड़ने के उद्देश्य वापस सब आ गए वही मृतक दिलम सिंह पिता मंगल सिंह उम्र लगभग 24-25 वर्ष जो कि शराब के नशे में धुत्त था वापस तालाब में नारियल निकालने के उद्देश्य वापस तालाब गया और नारियल निकालने के दौरान गहरे पानी में डूब जाने से मौके पर ही मौत हो ग्रामीणों की सूचना पर जैतहरी पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंच तालाब से शव को निकलवाते हुए हुए मौका पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी भिजवाया गया वही जैतहरी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है



