27 सितंबर भारत बंद के आह्वान पर पालीगांव में हुई किसान सभा की बैठक

संवाददाता बिंजन श्रीवास, कटनी/रीठीदर्पण। दिल्ली में 9 महीने से चल रहा किसान आंदोलन के समर्थन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा जिला इकाई कटनी की बैठक आज रीठी के पाली गांव मैं संपन्न हुई जिसमें प्रमुख रुप से 27 सितंबर भारत बंद और किस प्रकार से भारत बंद को सफल बनाया जाए उसकी रूपरेखा तैयार करने के संबंध में रखी गई जिसमें किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वही किसान सभा के जिला संयोजक विजय पटेल ने बताया कि दिल्ली में करीब 9 महीने से किसान आंदोलनरत हैं सरकार सुन नहीं रही इसलिए अब गांव गांव पहुंच कर किसानों को जागरुक करना होगा किसानों को इन कृषि कानून के बारे में समझाना पड़ेगा कानूनों से क्या घाटा है यह भी किसानों तक पहुंचाना होगा ताकि सरकार जल्द से जल्द इन कानूनों को रद्द करने का काम करे किसान सभा की बैठक में जिला संयोजक विजय पटेल प्रीतम जी कमल सिंह ठाकुर वीरेंद्र सिंह चौहान गोविंद सिंह चौहान किशोर पटेल सुशील सुदामा खटीक जवाहर सिंह बिहारी पटेल अशरफ खान राजूराम राजेंद्र पटेल रामलाल लखन गोपाल पटेल आदि समस्त किसानों की उपस्थिति रही।।



