जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
ग्राम पंचायत पटोरी में किया गया पोषण वाटिका का लोकार्पण

जनकल्याण और सुराज के 20 वर्ष के तत्वाधान में परियोजना मझौली के सेक्टर पटोरी में श्रीमति माया बाई ग्राम सरपंच, अरुण उपाध्याय, दिनेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती रश्मि झरिया सेक्टर पर्यवेक्षक व समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की उपस्थिति में पोषण वाटिका का लोकार्पण किया गया एवं प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना के हितग्राहियों को प्रथम किश्त का वितरण प्रमाण पत्र,लाडली लक्ष्मी योजना अन्तर्गत कक्षा 6,9,11 वी प्रवेशी 12 बालिकाओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में गर्भवती एवम् बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य ,पोषण एवम् शिक्षा के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया।



