खास खबरछतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सुर्खियों मे रहने वाले विवादित एसडीओ वन विभाग वायएस परमार निलंबित

जबलपुर दर्पण ब्यूरो अरविंद कुमार द्विवेदी छतरपुर। अपनी कार्यशैली के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाले विवादित एसडीओ वन विभाग वाईएस परमार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन वल प्रमुख भोपाल मध्य प्रदेश रमेश कुमार गुप्ता द्वारा आदेश जारी कर निलंबित करने की कार्रवाई की है। पदस्थापना की अवधि में वाहन राजसात प्रकरणों में अनियमितता बरती जाने तथा तत्संबंध में गठित जांच समिति को जांच हेतु वाहन राजसात से संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने कराए जाने के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।



