मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

गुणवत्ताही हो रही नाली निर्माण मे रोक लगी

मण्डला। जिले के मण्डला जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिनैका जो शासकीय योजनाओं को कार्यान्वयन करने मे या तो लापरवाही या तो भ्रष्टाचार के साथ योजनाओं का संचालन करने मे सुर्खियों मे है। और भ्रष्टाचार करने से नही चूक नही, जो गांव के लिए विकास मूलक या गरीब के लाभ मूलक योजनाएं है उन योजनाओं मे लापरवाही या भ्रष्टाचार किया जा रहा है। शिकवा शिकायत होने के बाद भी ग्राम पंचायत मे बैठे सरपंच, सचिव बेखबर हैं।

अभी हाल मे ही बिनैका ग्राम पंचायत द्वारा नाली निर्माण ठेकेदार से गुणवत्ता ही कराया जा रहा था, जिसको लेकर दैनिक जबलपुर दर्पण जबलपुर ने यह समस्या की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसको शैलेन्द्र शर्मा सीईओ जनपद पंचायत ने संज्ञान मे लेकर तत्काल उपयंत्री को मौके मे भेज कर नाली निर्माण काम रूकवा दिया. और जांच करवाते हुये गुणवत्ता पूर्ण काम करने की बात कही है। जो आगे देखना होगा की अब आगे पंचायत कितनी ईमानदारी से काम कराती?
वहीं दूसरी तरफ इसी पंचायत मे अस्वच्छता एवं बजबजाती नालियों के बीच गांव के लोगों को रहना या आना जाना पड़ रहा था। जिसकी साफ-सफाई पंचायत द्वारा समय-समय पर न करवाने से गांव के लोगों मे काफी आक्रोश व्याप्त था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा जनपद पंचायत से लेकर मंत्री, मंत्री से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक की। पर नतीजा केवल आश्वासन भर मिलता रहा। पंचायत के कान मे जू तक नही रेंगे। गांव की यह समस्या को लेकर भी दैनिक जबलपुर दर्पण जबलपुर ने अपने समाचार पत्र मे प्रकाशन किया। जिससे से संबंधित विभाग मे खलबली मची और पंचायत द्वारा करीबन 10-15 मजबूर लगा कर गांव की सफाई करवाई जा रही है। जिससे गांव लोगों मे खुशी देखने मे आ रही है। गांव के ही संतोष रजक जो गांव की सफाई की समस्या की बराबर शिकायतें करते रहे हैं।वे आज गांव मे सफाई होते देख काफी खुश है साथ ही दैनिक जबलपुर दर्पण जबलपुर एवं विभीगीय अधिकारियों का आभार ज्ञापित किया है। और संबंधित विभाग से अपील की गांव की इसी तरह की समय-समय साफ-सफाई हेतु पंचायत को दिशा निर्देश दें। ताकि हमारी सरकार का स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88