वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया डॉ. अर्जुन का सम्मान

जबलपुर दर्पण। विश्व में वैज्ञानिक क्षेत्र में सबसे अधिक पुरस्कार और फैलोशिप अवार्ड प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के शोधार्थी डॉ. अर्जुन को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं साउथ एशियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा इंदौर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l गौरबलत है कि शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर के पूर्व छात्र एवं शोधार्थी व शासकीय मो. ह. गृह विज्ञान महाविद्यालय के प्राणिशास्त्र विभाग में शिक्षण सेवाएं दे रहे डॉ. अर्जुन ने 07 वर्षो में प्राप्त 68 अवार्ड के साथ मार्च 2021 में अपना नाम वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज कराये थे। जिस हेतु डॉ. अर्जुन के उल्लेखनीय योगदान पर प्रसिद्ध पार्श्व गायक उदित नारायण व प्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान, डॉ. दिवाकर सुकुल चेयरमैन व बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन, संतोष शुक्ला सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट अध्यक्ष वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड्स ने सम्मानित किया।
सम्मान की इस पावन वेला में रामदास अठावले केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, अखिलेश मिश्रा उच्चायुक्त रिपब्लिक ऑफ़ आयरलैंड, शंकर लालवानी लोकसभा सांसद इंदौर, मेजर जनरल अरविंद कपूर, वरुण कपूर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश, वन विभाग में सेवारत पिता नर्मदा प्रसाद शुक्ल, माता मनोरमा शुक्ला एवं अनुज मोहित शुक्ला उपस्थित रहे।
डॉ. रीता भंडारी प्राध्यापक शास. ओ.ऍफ़.के महाविद्यालय के निर्देशन में शोधरत, भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं श्रीराम फाइनेंस कंपनी में सेवारत अपने बड़े भाई कृष्ण गोपाल से प्रेरणाप्राप्त डॉ. अर्जुन कहते है कि शोध सभी करते है, किसी के शोध में गहराई तो किसी के शोध में चौड़ाई होती है, मेरा शोध हमेशा जन सामान्य के लिए रहा।



