जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन मध्यप्रदेश के महेन्द्र सिंह गिगोलिया शिक्षक वर्ग एक में चयनित

जबलपुर दर्पण। जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश तिवारी ने बताया कि हमारे संगठन के एक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी जो कि जन स्वास्थ्य रक्षक एवं सुप्रसिद्द कवि के रूप में विख्यात महेन्द्र सिंह गिगोलिया जी का चयन शिक्षक पद पर वर्ग एक में चयनित हुए हैं। जो कि जिला नरसिंहपुर ग्राम तिदनी के निवासी है। जिनको कि मध्यप्रदेश जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश तिवारी, जिला अध्यक्ष मुकेश कटारे, मनोज बोहरे, कमलेश सोनी, नीरज श्रीवास्तव, भागवेंद्र गुर्जर नरेश राय समस्त जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन जिला इकाई नरसिंहपुर कोर कमेटी के द्वारा गिगोलिया जी को ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी।



