खास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

दमोह-जबलपुर टोल नाका बना अवैध वसूली,गुंडागर्दी का अड्डा:प्रशासनिक कार्रवाई ना होने से ठेकेदार के हौसले बुलंद

जबलपुर दर्पण दमोह ब्यूरो। जिला मुख्यालय के दमोह-जबलपुर रोड पर स्टेट हाइवे पर निजी कंपनी के द्वारा टोल वसूली का कार्य किया जा रहा है। एक ओर जहां दमोह जबलपुर मार्ग की स्थिति खराब है तो वहीं टोल नाके पर होने वाली सुविधाएं भी यात्रियों को मुहैया नहीं होतीं हैं। जिले से निकले स्टेट हाइवे दमोह जबलपुर के टोल नाके पर सड़क परिवहन प्रावधानों के अनुसार होने वालीं सुविधाएं यात्री को नही मिलती इन सब के बावजूद यात्रियों से टोल वसूली के साथ साथ जिले में बाहर से आने वाली गाड़ियों के चालक व यात्री से अवैध वसूली,गुंडागार्दी, वाद-विवाद करना इस नाके पर आम बात हो गई है। दमोह शहर से करीब चार किलोमीटर दूर जबलपुर स्टेट हाइवे पर संचालित एक्सएल कंपनी के टोल टैक्स से वसूली गई राशि एक्सएल कंपनी व एमपीआरडीसी कंपनी के संयुक्त खाते में जमा होती है। टोल नाके के मैनेजर द्वारा दमोह के लोकल कर्मचारियो को टोल नाके पर काम पर लगाया गया है लोकल होने के कारण ये लोग हमेशा बाहर जिलों से गुजरने वाली गाड़ियों से अवैध वसूली वाद विवाद करना इस टोल नाके पर जग जाहिर हो गया है। ऐसा ही एक मामला आज जबलपुर दर्पण के पत्रकार के साथ दिनाक 17 मार्च 22 समय लगभग 3 बजे के आस पास जब फास्टटेक की लाइन में एक ट्रक और कर्मचारियों के बीच वाद विवाद चल रहा था तभी उस लाइन में 5-6 कार आ जाने के कारण टोल नाके के किसी कर्मचारी द्वारा नगद वाली लाइन में जाने का इशारा करने पर कार को उस लाइन में ले गया इनके कर्मचारी द्वारा 60 रूपए की मांग की गई यानी दुगना टोल मागा गया चालक द्वारा बोला गया फास्ट टेक लगा है। इससे भुगतान प्राप्त कर ले तभी टोल नाके के कर्मचारी विवाद करने लगे चालक द्वारा उक्त कर्मचारी का वीडियो बनाने की कोशिश की गई तो टोल कर्मचारी द्वारा मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया तभी नाके पर इनके सहयोगी 4-5 लोग और आ गए सभी बिना आई.डी.कार्ड के थे सभी मिलकर विवाद करने लगे कार चालक को बोला गया कर दो थाने में शिकायत कोई दिक्कत नही है हमारी सेटिंग है थाने में तभी कार चालक द्वारा जिले के पुलिस अधीक्षक डी.आर.तेनीवार से बात की गई तो पुलिस अधीक्षक किसी मीटिंग में व्यस्त होने के बावजूद मो रिसीव कर के बताया गया में मीटिंग में हूं आपको थोड़ी देर में कॉल करता हूं। पुलिस अधीक्षक से बात नही होने पर पत्रकार द्वारा शाम को सारी घटना की जानकारी देहात थाना प्रभारी विजय राजपूत को दी गई श्री राजपूत के द्वारा भी बताया गया कि टोल नाके से शिकायत हमेशा आती रहती है, लेकिन किसी के द्वारा इनकी शिकायत नही की जाती है जिसके कारण इनके हौसले बुलंद है। आप शिकायत दे में कार्यवाही करता हूं। ये है सरकार का नया नियम सरकार ने टोल प्लाजा को लेकर एक बड़ा नियम बनाया है जिसके मुताबिक अगर टोल प्लाजा पर किसी वाहन को 100 मीटर से ज्यादा लंबा जाम मिलता है तो उक्त वाहन से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। इसके अलावा,अगर वाहनों को टोल टैक्स भुगतान के लिए 10 सेकंड से ज्यादा का इंतजार करना पड़े, तो इस स्थिति में भी टोल टैक्स फ्री कर दिया जाएगा। टोल के सभी कर्मचारी अपनी आई डी कार्ड साथ रखेगे ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि टोल प्लाजा पर वाद विवाद होने पर उक्त व्यक्ति को जानकारी हो किस से बात हो रही है इसके अलावा ट्रैफिक के बढ़ने वाले दबाब को कम किया जा सके। दमोह टोल नाके पर प्रदेश सरकार द्वारा जारी नियम को टोल संचालित करने वाले ठेकेदार मानने को तैयार नही। अब देखना होगा प्रशासन कब तक इस टोल नाके पर कार्यवाही करता है जिससे इस नाके से गुजरने वाले लोगो को इनकी गुंडागर्दी से कुछ हद तक राहत मिल सके। सड़क की स्थिति काफी खराब दमोह से जबलपुर तक सड़क की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। कई वर्षो से लगातार सड़क सुधार कार्य को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा मांग उठाई जाती रही है जर्जर सड़क का कष्ट भोगने के बाद टैक्स की राशि टोल नाकों पर ईमानदारी से देने पर भी टोल नाकों के कर्मचारी द्वारा वाद विवाद करना चिंता का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88