चुनावी रणनीति को लेकर कांग्रेस द्वारा बैठक का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त संगठन चुनाव के एपीआरओ तरुण त्यागी और बीआरओ अमजद हसन का संगठन चुनाव के संदर्भ में जबलपुर आगमन हुआ। उन्होंने सेलिब्रेशन शिवाजी ग्राउंड के पास आयोजित बैठक में संगठन चुनाव के संबंध में विधायक गण पीसीसी मेंबर डीसीसी मेंबर प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस संगठन के चुनाव के संबंध में प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत रूप से कांग्रेश जनों को अवगत कराया। एपीआरओ तरुण त्यागी जी ने लोगों से सुझाव भी लिए और संगठन चुनाव में जो सक्रिय कार्य करता है उसे स्थान मिले साथ ही साथ प्रयास यह रहेंगे की सर्वसम्मति से बूथ से लेकर ब्लॉक और जिला लेवल तक के चुनाव हो जिससे कांग्रेसी संगठन को मजबूती प्राप्त हो जहाँ एक से अधिक दावेदार होंगे वहां चुनाव कराए जाएंगे। बैठक में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक लखन घनघोरिया एवं तरुण भनोट विधायक, विधायक विनय सक्सेना, जगत बहादुर अन्नू, मदन तिवारी, रमेश चौधरी, टीकाराम कोष्टा, अभिषेक चौकसे, रेखा विनोद जैन, सतीश तिवारी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।