हाथियों से बचाव हेतु पश्चिम बंगाल के विशेषज्ञ दे रहे प्रशिक्षण

अनूपपुर /वन मंडल अनूपपुर अंतर्गत कोतमा क्षेत्र के टांकी बीट में विगत 27 सितंबर की शाम लगभग 40 हाथियों का समूह छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पार कर पहुंचा जो निरंतर 28 दिन से टांकी एवं मलगा की जंगल में निरंतर रहवास बनाकर पूरे दिन जंगल मे रह कर शाम होते ही जंगल की चारों ओर लगे गांव के कृषकों द्वारा लगाए गए धान एवं अन्य तरह की फसलों को अपना आहार बना रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना हाथी का पेट भरना और विचरण है विषय, कर रहे नुकसान
भोजन खाने की तलाश में हाथियों ने अब तक 25-30 कच्चे घरों की दीवारें बाउंड्री व घर को क्षतिग्रस्त कर घर के अंदर रखें अनाज व महुआ को अपना आहार बनाया है जिला प्रशासन एवं वन विभाग तथा ग्रामीण हाथियों के अब तक के सबसे बड़े समूह के निरंतर ठहरने एवं खेतों के नुकसान को लेकर हाथियों के समूह से निजात पाए जाने हेतु पश्चिम बंगाल के हाथी दल विशेषज्ञों के स्वयंसेवी संस्थाओं को आमंत्रित किया इस दौरान चार सदस्य दल के टांकी पहुंचने पर उनके द्वारा वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को हाथियों से बचाव तथा सुरक्षा के संबंध में तकनीकी जानकारी दी गई इस दौरान संस्था प्रमुख एस, सेन गुप्ता,पिंटू महाजा ने बताया कि हाथियों का समूह पूर्व में भी कभी इस इलाके में आये होगे वन्य प्राणियों में सबसे समझदार होते हैं हाथी तथा सबसे शांत प्रवृत्ति के होते हैं हाथियों का मुख्य काम अपना पेट भरना तथा विचरण करना है।
हाथियों की बढ़ सकती है संख्या
अनूपपुर जिले में विगत 2014- 15 से हाथियों का समूह पहले कम संख्या में उसके बाद बढ़ते बढ़ते वर्तमान में 40 हाथियों के दल के सबसे बड़े दल स्वरूप में इस वर्ष आए हैं यदि हाथियों के समूह को रोकने के उपाय नहीं किए गए तो आने वाले समय में हाथियों के आने की संख्या दिनों दिन बढ़ेगी।
बचाव हेतु विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा सुझाव
विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों को सुझाव दिया गया कि हाथी प्रभावित तथा संभावित खेतों के आसपास हाथियों के नापसंद वाली फसलें मिर्ची तथा कड़वी चीजों को लगाएं तथा कटीले पेड़ लगाएं ताकि हाथी उसी स्थान पर आने से रुक सके उन्होंने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में नव युवकों की टीम बनाकर हाथियों को गांव के अंदर प्रवेश करने से रोकने हेतु तैयार कर प्रशिक्षित कराए जाने की बात कही इस दौरान विशेषज्ञों ने हाथियों से बचाव हेतु शराब व अन्य घातक सामग्रियों का सेवन करने वाले व्यक्तियों को नजदीक न जाने देने हाथियों से दूरी बनाए रखने तथा रात्रि में अकेले समूह के विचरण क्षेत्र के अंदर न जाने देने की सलाह दी तथा वन विभाग के मैदानी अमले को भी पूरी सुरक्षा तथा निगरानी से कार्य करने की अपेक्षा की गई।देर शाम हाथियों का समूह महानीम कुंडी तथा लक्ष्मण धारा के जंगल से निकलकर गांव की ओर आने तथा वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों को हाथियों के समूह के गांव के अंदर न जाने देने के संबंध में जानकारी दी तथा स्वयं दो दिनों तक हाथियों के समूह पर निगरानी रखते हुए इनकी जानकारी संकलित की श्री गुप्ता ने बताया कि यह हाथियों का दल मई माह ने पश्चिम बंगाल में विचरण कर रहा था जो भगाए जाने पर झारखंड से छत्तीसगढ़ होकर अनूपपुर जिले में पहुंचा है इस दल में एक दंन्तेल हाथी काफी आक्रोशित रहता है जो सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है हाथियों के समूह से दूरी बनाए रखने का आग्रह सबसे किया गया ।
विशेषज्ञ टीम में यह है शामिल और यह रहे उपस्थित
इस दौरान सानिध्य सेन गुप्ता एनजीओ संचालक, पिंटू महाजा, वन परिक्षेत्र अधिकारी कोतमा परितोष सिंह भदौरिया, ग्राम पंचायत सरपंच पुष्पराज सिंह, अनूपपुर जिला के वन्यप्राणी संरक्षण एवं सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल, परिक्षेत्र सहायक मलगा एमपी सिंह, परिक्षेत्र सहायक राजनगर तुलसीदास नापित, वनरक्षक दादू राम कुशवाहा, शंकर सिंह विजय बहादुर, रामस्वरूप सिंह एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे हैं।



